प्रकाश पर्व पर भोपाल के गुरुद्वारे में पहुंचकर श्री चौहान ने खुद परोसा लंगर में भोजन, बर्तन भी धोए

गुरुनानक देव जी के 553वें प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल के हमीदिया रोड स्थित गुरुद्वारा पहुंचे। सीएम ने गुरुद्वारे में पहुंचकर लंगर में श्रद्धालुओं को अपने हाथों से भोजन परोसा। इसके बाद सीएम ने खुद लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। भोजन करने के बाद सीएम ने बर्तन भी धोए। सीएम के साथ पर्यावरण एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीप सिंह डंग भी मौजूद थे।

सीएम ने गुरुद्वारे में मौजूद श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए सीएम ने कहा ऐसा प्रकाश गुरु का जो हम सबके जीवन को धन्य करने का काम करता है। बस एक ओमकार, केवल एक ही परमात्मा। हम सब बराबर हैं। स्त्री, पुरुष, बेटी हो या बेटा। आपस में प्रेम, करुणा, भाईचारे से रहने की प्रेरणा गुरु से मिली है। पूरी दुनिया को शाश्वत शांति के पथ पर केवल गुरु का प्रकाश ले जा सकता है। गुरुदेव ने कहा कोई छोटा नहीं बड़ा नहीं। कोई ऊंचा नहीं कोई नीचा नहीं। सब उसी की संतानें हैं। आपस में सब प्रेम से रहें। ईमानदारी से अपना जीवन व्यतीत करें। दूसरों की सेवा करें। गुरुजी की शिक्षा आज की दुनियां की सारी समस्याओं का समाधान कर सकतीं हैं। गुरुजी की शिक्षा हम सब ग्रहण करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here