बिपाशा बसु बनीं मां – शादी के 6 साल बाद बेटी को दिया जन्म, बेटी का नाम रखा देवी

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने 12 नवंबर को लिटिल प्रिंसेस को जन्म दिया है। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा लंबे समय से इस मोमेंट का इंतजार कर रहे थे। दोनों अपनी बेबी को लेकर काफी एक्साइटेड थे, आखिरकार शादी के 6 साल बाद कपल का इंतजार खत्म हुआ।

बिपाशा ने की बेटी के जन्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट

​​​​​बिपाशा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बेटी के आने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। पोस्ट शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा- ‘देवी बसु सिंह ग्रोवर प्यार और मां के आशीर्वाद की हमारे घर एक पवित्र अत्मा है’।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here