बाबा महाकाल को चांदी का शेषनाग मुकुट अर्पित कानपुर के भक्त ने सवा लाख का 2 किलो 375 ग्राम वजन का चांदी का चन्द्र व शेषनाग लगा मुकुट दान किया

0
178

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में देश भर से आने वाले श्रद्धालु भगवान महाकाल के लिए चांदी-सोने की सामग्री अर्पित करते है। शनिवार को एक भक्त ने चांदी का शेषनाग व चंद्र युक्त मुकुट दान किया। वहीं एक भक्त ने गर्भगृृह के द्वार पर लगाने के लिए चांदी का तोरण अर्पित किया।

प्रसिद्ध ज्योर्तिलिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार को कानपुर आए भगवान महाकाल के भक्त सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने बाबा महाकाल को 2 किलो 375 ग्राम वजन का चांदी का चन्द्र व शेषनाग लगा मुकुट अर्पित किया। वहीं ग्राम रलायता जिला उज्जैन से आए भक्त सोहन सिंह गोहिल ने करीब आधा किलो वजन का चांदी क ा तोरण भगवान महाकाल के चरणों में अर्पित किया। मंदिर समिति की ओर से प्रशासक संदीप सोनी और सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने सामग्री प्राप्त कर दानदाता का प्रसाद भेंट कर सम्मान किया। गौरतलब है कि बाबा महाकाल के द्वार में आने वाले देश-विदेश के भक्त अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान महाकाल के चरणों में नगदी, चांदी-सोने के आभूषण सहित अन्य कई तरह की सामग्री अर्पित करते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here