गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों को लेकर प्रदर्शन कांग्रेस ने महंगाई की शव यात्रा निकाली

0
167

गैस सिलेंडर और पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई का पुतला जलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने बैलगाडी से फ्रीगंज में प्रदर्शन करते हुए महंगाई की शव यात्रा निकाली।

देश भर में रसोई गैस के दाम में 50 रुपए का इजाफा होने के पश्चात कांग्रेस सड़क पर प्रदर्शन कर रही है। उज्जैन के टावर चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पेट्रोल डीजल और खाद्यान सामग्री के बढ़ते हुए दाम के बाद अब घरेलु गैस सिलेंडर के दाम में एक साथ 50 रुपए की बढ़ोत्तरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता विक्की यादव ने बताया कि गैस सिलेंडर 1165 में मिल रहा है। आम आदमी इसे लेने में असमर्थ है।

लगातार खाद्यान सामाग्री के भाव भी बढ़ रहे है। इसी को लेकर सभी कार्यकर्ता ने बैलगाड़ी पर यात्रा निकालकर महंगाई की अर्थी निकाली और पुतला फूंका है। कांग्रेस कार्यकर्ता में रवि राय,माया त्रिवेदी भरत शंकर जोशी ने आम आदमी को महंगाई से राहत देने के लिए राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here