बूथ सशक्तिकरण अभियान-2:BJP की बैठक में कैलाश कुंभकार ने कहा- हमारे बूथ मजबूत होंगे तो कोई भी चुनाव नहीं हार सकते

0
138

भाजपा ने बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर जो कार्य निर्धारित किए हैं, बूथ स्तर पर उन सभी कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करना है। हमारे यहां बूथ केंद्र, शक्ति केंद्र की संरचना है, इसे हमें और मजबूत करना है। अगर हम अपने बूथ को सशक्त कर लेंगे तो कोई भी चुनाव हम हार नहीं सकते।

यह बात पार्टी के जिला महामंत्री कैलाश कुंभकार ने रविवार को आगर ग्रामीण मंडल के पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रभारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक में सर्व प्रथम पं. दीनदयालजी के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भेरुसिंह चौहान, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह चौहान, मोर्चा जिला अध्यक्ष हरिनारायण यादव, अशोक प्रजापत, जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा, डॉ. मोहनलाल मकवाना, मंडल अध्यक्ष प्रेम यादव, प्रहलाद सिंह चौहान, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल आंजना मौजूद रहे।

कुंभकार ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का कार्य कर रही ही और समाज में इसके सार्थक परिणाम हमे देखने को मिल रहा है। मंडल के कार्यकर्ताओं का उत्साह और उमंग भाजपा के संगठन को ताकत देगा और कार्यकर्ताओं का यह उत्साह चुनाव में हमे शक्ति देगा। मंडल अध्यक्ष प्रेम यादव ने कहा कि सशक्तिकरण अभियान एवं बूथ विस्तारक योजना की जानकारी देते हुए बताया कि गत वर्ष जो अभियान चलाया गया था। उसमें हम 100 प्रतिशत बूथों पर पहुंचे थे और सभी बूथों में त्रिदेव की रचना की थी। इस बार से फिर से अभियान शुरू किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से मंडल की बैठक आयोजित की गई है उसी के अनुरूप शक्ति केंद्र की बैठकें 13 और 14 मार्च को होगी तथा 14 मार्च से मुल अभियान शुरू हो जाएगा। यह अभियान 21 मार्च तक चलेगा। इसके बाद 25 मार्च शक्ति केंद्र की समीक्षा बैठक समीक्षा बैठक होगी। 26 मार्च को प्रत्येक बूथ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात होगी। 6 अप्रैल को पार्टी की स्थापना दिवस मनाया जाएगा। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री विजेंद्र सिंह राठौर ने किया व आभार महामंत्री डॉ. नारायण सिंह बंगाना ने माना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here