महिला मंडल ने मनाया फाग महोत्सव सोमेश्वर महादेव मंदिर में हुआ आयोजन, नाचते-झुमते मस्ती में चूर नजर आई महिलाएं

0
136

होली का पर्व अब नजदीक आता जा रहा है और फाग महोत्सव की धूम भी नगर में चल रही है। रविवार शाम नगर के विवेकानंद कॉलोनी में स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर में महिला मंडल ने फाग महोत्सव का आयोजन रखा। इस महोत्सव के दौरान महिलाएं जहां होली के गीतों पर नाचती झूमती भक्ति में चूर नजर आई।

वहीं अबीर गुलाल और फूलों से होली खेली। महोत्सव के प्रारंभ में महिला मंडल ने भगवान शिव का आकर्षक श्रृंगार कर यहां भगवान संग होली खेली। फिर कार्यक्रम की शुरुआत की। महिला मंडल ने ढोलक की थाप पर फाग गीत गए और देर शाम तक फाग महोत्सव मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। अंत में आरती कर प्रसाद वितरण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here