मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना में 26 जोड़े बंधे दाम्पत्य बंधन में आगर व सोयत में विवाह सम्मेलन आयोजित

0
154

आगर- मालवा, मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन कम्पनी गार्डन सामुदायिक भवन में नगर पालिका परिषद आगर एवं सोयतकला में नगर परिषद सोयतकला के माध्यम से किया गया। आयोजन के दौरान सोयतकला में 14 जोड़ों के विवाह एवं आगर में 9 जोड़ों के निकाह एवं 3 जोड़ों के विवाह कुल 26 नव विवाहित जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे।विवाह आयोजन में सम्पूर्ण रीति रिवाज के साथ हरे मंडप की छांव में विवाह संस्कार सम्पन्न करवाया गया।उसी प्रकार निकाह हेतु दूल्हा- दुल्हन के बीच पर्दे के उस पर बैठी दुल्हनों ने दूसरी और बैठे दूल्हे राजा से निकाह हेतु कबूल है बोल कर निकाह कबूल किया।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह में शामिल जोड़ों को शासन की और से 11000 रूपये की राशि चेक के माध्यम से तत्काल एवं र38000 रूपये की सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान करने के साथ ही आयोजन हेतु आयोजक निकाय को 6000 रु को राशि के साथ 55000 रूपये शासन द्वारा वहन किये गए।इस दौरान सोयतकला में विधायक राणा विक्रम सिंह , मुख्यमंत्री कन्या विवाह समिति अशासकीय सदस्य फूल चंद दांगी ,नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्करराज सिंह जादोंन ,उपाध्यक्ष राजेश बैरागी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक कुमार पांचाल ,धीरज भावसार एवं आगर में पार्षदगण, नगर पालिका से व्यासजी, नितिन गौर,सामाजिक न्याय विभाग से शाखा प्रभारी निलेश झासिया, समग्र अधिकारी राजू अरवार एवं सुषमा भिडोरिया सहितअनेक समाजसेवी, पत्रकारगण एवं प्रबुद्धजन भी आयोजन में सम्मिलित हुए।सभी विवाहित जोडों को पुष्पवर्षा के साथ ,उपस्थित अतिथिगण एवं, सामाजिक न्याय विभाग की और से शाखा प्रभारी श्री निलेश झासिया ,नगर परिषद की और से मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं श्री धीरज भावसार एवम नितिन गौर द्वारा विवाह प्रमाण पत्र एवम उपहार सामग्री भेंट की। वर-वधु ने हंसी खुशी विदाई लेते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान,जिला कलेक्टर श्री कैलाश वानखेड़े एवं सामाजिक न्याय विभाग को धन्यवाद प्रेषित किया।मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजनांतर्गत अगला आयोजन प्रभारी मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा अनुमोदित तिथि अनुसार 22 अप्रैल 2023 को किया जाएगा। जिसके आवेदन जनपद पंचायत एवं नगर परिषद के माध्यम से ऑनलाइन किये जा सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here