दिल्ली के विधायकों की सैलरी 66% बढ़ी – सैलरी और भत्ते मिलाकर हर महीने मिलेंगे 1 लाख 70 हजार रुपए

दिल्ली के विधायकों की सैलरी 66% बढ़ गई है। राष्ट्रपति ने बजट सत्र से पहले विधायकों की सैलरी, पेंशन और भत्तों को बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उन्हें अब 54 हजार रुपए की जगह हर महीने 90 हजार रुपए सैलरी मिलेगी। भत्तों को शामिल कर दें तो विधायकों को अब हर महीने 1 लाख 70 हजार रुपए मिला करेंगे।

दिल्ली सरकार के कानून, न्याय और विधायी मामलों के विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर इस बारे में जानकारी दी है।

12 साल बाद बढ़ी दिल्ली विधायकों की सैलरी

दिल्ली में विधायकों की सैलरी 12 साल बाद बढ़ाई गई है। विधायकों की बेसिक सैलरी 20 हजार से बढ़ाकर 30 हजार की गई है। दैनिक भत्ता 1 हजार से बढ़ाकर 1.5 हजार रुपए किया गया है। इससे पहले विधायकों को भत्ते और सैलरी मिलाकर हर महीने 72 हजार रुपए मिला करते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here