बुधवार से एक घंटा पहले होगा जल प्रदाय गर्मी की शुरुआत के चलते नगर पालिका ने बदला समय, अब सुबह 5 बजे आएगा पानी

0
89

ग्रीष्म ऋतु के आगमन के चलते अब नगर पालिका ने शहर में किए जाने वाले जल प्रदाय के समय में परिवर्तन किया है। अब बुधवार से 1 घंटा पूर्व यानी सुबह 5 बजे से नगर में जल सप्लाय किया जाऐगा। नगर में दोनों समय जल सप्लाय किया जाता है। प्रतिदिन 8 पानी की टंकियों से लगभग 100 लाख लीटर पानी जल सप्लाय होता है। शहर में कुल 17 हजार उपभोक्ता हैं। अब नगर में सुबह 5 बजे से अलग-अलग क्षेत्रों में 9.30 बजे तक जल सप्लाय होगा। जबकि शाम के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। गौरतलब है कि नगर पालिका द्वारा शीत ऋतु व ग्रीष्म ऋतु में अलग-अलग समय जल प्रदाय किया जाता है। ग्रीष्म ऋतु में जल सप्लाय परिवर्तन की मांग पिछले कई दिनों से उठ रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here