हुल गांधी आज कर्नाटक में चुनावी रैली करेंगे 2 लाख लोगों के आने की संभावना; पार्टी का दावा- राज्य में 150 सीटें जीतेगी कांग्रेस

0
125

राहुल गांधी सोमवार यानी आज कर्नाटक जाएंगे। इस दौरान वह बेलगावी जिले में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि राहुल की रैली में लगभग दो लाख लोग शामिल हो सकते हैं। इस दौरान राज्य में चुनाव को लेकर राहुल कई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। कांग्रेसी नेताओं ने दावा किया है कि कर्नाटक में पार्टी 224 में से लगभग 150 सीटें जीतेगी। दरअसल, मई में कर्नाटक विधानसभा का चुनाव होगा।

इससे पहले 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी राज्य के दौरे पर पहुंचे थे। PM ने कांग्रेस-JDS के गढ़ मंड्या में रोड शो करने के बाद जनसभा को संबोधित किया था।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी कांग्रेस
कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक हुई। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के हेडक्वार्टर में हुई बैठक में पार्टी ने चुनाव में किसी के साथ गठबंधन नहीं करने का फैसला किया है। SDPI के साथ गठबंधन के सवाल पर कर्नाटक के कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि हमने किसी के साथ गठबंधन नहीं किया है। हम अकेले आए हैं, हम अकेले ही लड़ेंगे और जीतेंगे। CEC की मीटिंग में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी भी शामिल थे।

20 मार्च को पहली लिस्ट जारी करेगी पार्टी
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, CEC की बैठक में 224 सीटों वाले कर्नाटक विधानसभा में 110 सीटों पर उम्मीदवार तय कर लिए हैं। उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 20 मार्च को जारी होगी। जानकारी के मुताबिक, इसमें चार से पांच सीटों को छोड़ सभी मौजूदा विधायकों को टिकट दिए जाएंगे। कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट में कर्नाटक शिवकुमार के भाई डीके सुरेश का भी नाम हो सकता है। डीके सुरेश अभी राज्य में कांग्रेस के इकलौते सांसद हैं।

कांग्रेस कमेटी की बैठक में पार्टी प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।
कांग्रेस कमेटी की बैठक में पार्टी प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता शामिल हुए।

20 मार्च को राहुल की बेलगावी में रैली
जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी 20 मार्च का बेलगावी में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि पार्टी राहुल के कर्नाटक दौरे से पहले 120 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है।

कर्नाटक देश का करप्ट स्टेट- शिवकुमार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- मुझे लगता है कि अब पूरा राज्य शासन के साथ एक नई सरकार की तलाश कर रहा है। कर्नाटक इस देश की सबसे करप्ट स्टेट बन गई है। इसलिए चुनाव के लिए 1300 से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन दिया है। ये सभी पार्टी के प्रमुख दावेदार हैं, लेकिन उन सभी को टिकट देना पॉसिबल नहीं है।

शिवकुमार ने कहा कि राज्य में सिर्फ 224 विधानसभा सीटें हैं। हम उन सभी को अवसर देंगे जिसे पिछले चुनाव में टिकट नहीं मिला है। हम चाहते हैं कि युवा पीढ़ी और ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को मौका दिया जाए।

कांग्रेस का फोकस 150 से ज्यादा सीटों पर
कांग्रेस इस बार राज्य में 150 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करने के लक्ष्य को लेकर चुनावी रणनीति बना रही है। 2018 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने सिर्फ 78 सीटें ही जीती थीं। जबकि जेडीएस को 37 सीटें मिली थीं। वहीं, भाजपा ने 104 सीटे जरूर जीती थीं, लेकिन 224 विधानसभा सीटों वाले कर्नाटक में 113 के बहुमत आंकड़े से 9 सीटें कम रह गई थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here