उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें 17 नगर निगम सीट किसके लिए आरक्षित

0
122

UP Nagar Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षण को लेकर नोटिफिकेशन जारी हो गया है। 760 नगर निकायों में सीटों के आरक्षण की ऐलान कर दिया गया है। लखनऊ नगर निगम को महिला सीट के लिए आरक्षित किया गया है।

नगर निगम में आरक्षण की ये स्थिति

यूपी में नगर निगम की 17 सीटें हैं। आरक्षण की स्थिति के अनुसार, आगरा अनुसूचित जाति महिला, झांसी अनुसूचित जाति, शाहजहांपुर पिछड़ा वर्ग महिला, फिरोजाबाद पिछड़ा वर्ग महिला, सहारनपुर पिछड़ा वर्ग, मेरठ पिछड़ा वर्ग, लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद में महिला सीट रहेगी। वहीं, वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा, वृंदावन नगर निगम को अनारक्षित किया गया है।


UP Nagar Nikay Chunav 2023, Reservation List, Uttar Pradesh, Yogi Adityanath, UP News

एके शर्मा बोले- बिना आरक्षण के नहीं कराना चाहते थे हम

यूपी में 762 नगर निकायों के लिए चुनाव होने हैं। इनमें नगर निगम की 17, नगर पालिका परिषद की 199 और शेष नगर पंचायत सीटें हैं। यूपी के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा कि हम बिना ओबीसी आरक्षण के चुनाव नहीं कराना चाहते थे। नगर पंचायतों में 544 सीटों का आरक्षण जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here