डॉक्टर गोविंद सिंह का पुतला  भाजपा ने जलाया नेता प्रतिपक्ष की आदिवासियों पर टिप्पणी कांग्रेस का चाल चरित्र और चेहरा उजागर करते हैं: मंडल अध्यक्ष प्रेम यादव

0
124

तनोडिया।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर के नेतृत्व में आह्वान पर भाजपा मंडल द्वारा द्वारा स्थानीय बस स्टैंड पर कांग्रेसी नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह का पुतला दहन किया गया l कांग्रेस नेता द्वारा अनुसूचित जनजाति और महिला के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी करने को लेकर भाजपा ग्रामीण मंडल ने उनके बयानों की निंदा कीl भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर के नेतृत्व में आगर ग्रामीण मंडल द्वारा नारेबाजी करते हुए गोविंद सिंह के पुतले को बस स्टैंड पर घुमा कर उनका पुतला जलाया गयाl कांग्रेस का चाल चरित्र और चेहरा उजागर करता है नेता प्रतिपक्ष का बयान l कांग्रेस सदैव से ही आदिवासी बंधुओं के विरुद्ध रही है अनुसूचित जनजाति वर्ग की उपेक्षा करना उनके खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करना कांग्रेस की मानसिकता को उजागर करता है l भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेम यादव ने कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष के बयान की आलोचना करते हुए उनकी इस शब्दावली को आदिवासियों का अपमान बताया पूरे देश में अनुसूचित जनजाति वर्ग की अधिकता हमारे राज्य मध्यप्रदेश में है और जिस प्रकार से उनका अपमान कांग्रेस कर रही है। वह घोर निंदनीय हैl भोपाल की रानी कमलापति के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग समूची अनुसूचित जनजाति का अपमान है जहां एक ओर भाजपा अनुसूचित जनजातियों के उत्थान और विकास के लिए कृत संकल्पित है वहीं कांग्रेस की घटिया राजनीति और सस्ती लोकप्रियता के चलते कांग्रेस नेता अपना मानसिक संतुलन खो कर अनाप-शनाप अनर्गल बयानबाजी करते नजर आ रहे हैं l आज रविवार को इस पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा नेता जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया, जिला पंचायत सदस्य डा मोहनलाल मकवाना, मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल आंजना, कालुसिंह यादव, महिपाल सिंह राठौर, गिरीश परमार, लोकेन्द्रसिंह राठौर,बाबुलाल प्रजापत, रामचन्द्र राठौर, विजयपाल सिंह राठौर,चदंरलाल मालवीय, कान्हा जौधाणा,लेखराज सिंह, ओमप्रकाश यादव, बलराम सिंह टुंगनी, हरिओम सिंह राठौर, सुरेश मालवीय, युवा मोर्चा एवम जन जाति मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here