ससुरालवालों के पीटने पर बिगड़ी तबीयत, मौत : परिजनों ने कहा- दहेज के लिए लाठी और पाइप से मारा, इलाज के दौरान तोड़ा दम

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मध्यप्रदेश के ग्वालियर की बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। युवती के परिजनों का कहना है कि, दहेज के नाम पर लाठी और पाइप से पीटा और फिर सही समय पर इलाज नहीं मिलने के चलते महिला की मौत हुई है। मायके वालों ने इस पूरे मामले पर सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

ग्लालियर के आजाद नगर मुराद गली निवासी रूबी (28) की शादी चार साल पहले तेलीपारा के सागर शर्मा पिता सनातन शर्मा से हुई थी। दोनों की एक साल की बेटी भी है।

धीरज जोशी पिता विनोद जोशी (30) ने बताया कि रूबी उनकी छोटी बहन थी। बीते तीन अप्रैल को उसके ससुराल वालों ने लाठी, डंडे और पाइप से उसे पीटा, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। फिर उसे बीमार बताकर सिम्स लेकर गए। स्थिति गंभीर होने पर उसे नेहरू नगर स्थित प्राइवेट अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां वह आईसीयू में भर्ती रही।

मायके वालों को बताया चक्कर खाकर गिरने पर ले गए अस्पताल

रूबी के पति सागर शर्मा ने तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसके मायके वालों को फोन किया। उसने बताया कि रुबी को चक्कर आया था, जिसके बाद वह गिर गई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

TI बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई

TI प्रदीप आर्या ने बताया कि विवाहिता की मौत की सूचना मिली है। मायके वालों ने लिखित शिकायत दर्ज कराया है। परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles