जिले में सभी बूथों पर सूनी गई प्रधानमंत्री श्री मोदी का रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का 100 वा एपिसोड

0
104

आगर मालवा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा के आव्हान पर रविवार को मन की बात का 100 वा एपिसोड जिले के सभी 611 बूथों पर सुना गया। जिसमे ग्राम निपानिया बैजनाथ में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भेरू सिंह चौहान, प्रेम यादव मंडल अध्यक्ष, कैलाश जी कुंभकार, सरपंच गजेंद्र सिंह राठौड़ सहित कार्यकर्ता ने बुध पर प्रधान मंत्री जी की मन की बात को सुना साथ ही जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की रविवार को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का रेडियो व टीवी, मोबाइल पर कार्यक्रम मन की बात का 100 वा एपिसोड भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर के नेतृत्व में रविवार को जिले के सभी 611 बूथों पर मन की बात का 100 वा एपिसोड सुना गया। बूथों पर बूथ समिति के त्रिदेव,पंचपरमेश्वर, भाजपा के वरिष्ठ नेता,पदाधिकारी, कार्यकर्ता समाज के प्रबुद्धजनों, तथा आम नागरिकों ने मन की बात कार्यक्रम को बड़े उत्साह के साथ सुना। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने बताया की रविवार को बूथ क्रमांक 53 गांव खिमापुरा जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर यहा मन की बात कार्यक्रम का 100 वा एपिसोड बड़ी संख्या में उपस्तिथ भाजपा जनो के साथ सुना। इस कार्यक्रम में समाजसेवियों,सेवानिवृत्त सेनिको,कलाकारों,प्रतिभाओं,सफाई कर्मियों आदि का स्वागत सम्मान किया। रविवार को जिले के सभी 9 मंडलो में बूथ स्तर पर उक्त कार्यक्रम सुना गया। इस मौके पर पूरे जिले में बूथों पर सभी विधायक, जिला पदाधिकारी,वरिष्ठ नेता,जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here