विधायक विपिन वानखेड़े ने पत्रकार वार्ता में बताया की कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जांच करने पर 3437 मतदाता अमान्य पाएं गए, विधायक विपिन वानखेड़े ने की शिकायत।

0
93

– मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की हाल में प्रकाशित हुई मतदाता सूची में विभिन्न गड़बड़ियां पाई गई है। आगर विधानसभा की मतदाता सूची में 3337 मतदाता अमान्य पाएं गए हैं। इनमें किसी की मृत्यु हो गई है, कोई पलायन कर गए हैं, किसी का नाम दो जगह है, तो कई फर्जी मतदाता होने की आंशका भी है। इस बारे में आगर विधायक विपिन वानखेड़े ने चुनाव आयोग से शिक़ायत की है वानखेड़े का आरोप है कि सिर्फ आगर विधानसभा में ही 3437 मतदाता संदेह के घेरे में है, तों पूरे प्रदेश की मतदाता सूची में भी बड़ी संख्या में अमान्य मतदाता होने का संदेह है। आगर विधानसभा की मतदाता सूची में 1365 मतदाता की मृत्यु, 1719 मतदाता का पलायन, 129 मतदाता रिपीट एवं 224 फर्जी होने की जानकारी प्राप्त हुई है। विधायक वानखेड़े ने इसकी शिकायत कलेक्टर सहित मध्यप्रदेश चुनाव आयोग को भी की है एवं मांग की है कि मतदाता सूची में सुधार किया जाएं एवं दोषी अधिकारी व कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here