भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक भाजपा जिला कार्यालय पर संपन्न हुई

0
95

 आगर मालवा। भाजपा आगर ग्रामीण मंडल की बैठक भाजपा जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री औम मालवीय थे। व विशेष अतिथि लालजी राम मालवीय पूर्व विधायक जिला उपाध्यक्ष मनोज बंटी ऊंटवाल, करणसिंह सौंती, विस्तारक शम्भु पटेल, महेश मित्तल आदि उपस्थित थे। व अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रेम यादव ने की। अतिथियों का स्वागत लेखराज फुलेरा, शिवसिंह, राजेन्द्र सिंह गुर्जर, पंकज मित्तल, आदि ने किया। इसके बाद अपने उद्बोधन में कहा कि कार्यकर्त्ता भारतीय जनता पार्टी की पूंजी होते हैं कार्यकर्ताओं के दम पर ही संगठन सत्ता हासिल करता हैl भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता और कार्यक्रम के सुदृढ़ीकरण को लेकर अनवरत नवाचार करते रहती हैl भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मंडल के 11 शक्ति केंद्रों 23 व 24 जून एवं 28 जून बूथ अध्यक्ष एवम प्रमुख कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए उन्हें पार्टी की मुख्यधारा से जोड़ रही है। आज ग्रामीण मंडल के कामकाजी बैठक में सम्मिलित हुए भाजपा जिला महामंत्री ने आगे बताया कि कार्यकर्ताओं ने अपने अपने मतदान केंद्र और शक्ति केंद्र की कार्य योजना बनाई l 2023 विधानसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं ने अपने मतदान केंद्र पर कमल और भारतीय जनता पार्टी की जीत को सुनिश्चित करते हुए अपने बूथ के विजय श्री का संकल्प लियाl कार्यकर्ताओं को भाजपा की कार्य पद्धति वह सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओं से जोड़ते हुए पार्टी के विचार को हर घर तक पहुंचाने की बात कार्यकर्ताओं से कही गई l बैठक में लालजी राम मालवीय पूर्व विधायक,मंडल प्रेम यादव ने भी संबोधित किया। सभी 11 शक्ति केंद्रों की बैठक 23 व 24 जून एवं बूथ स्तर की बैठक 28 जून को एक साथ कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दौरान ईश्वर सिंह तंवर, ओमप्रकाश यादव, ,लेखराज सिंह, चंद्रसिंह यादव प्रेम यादव रवि गुर्जर मानसिह यादव महिपाल सिंह उपस्थित थे। बैठक का संचालन महामंत्री डा नारायण सिंह बंगाना ने किया। व आभार महामंत्री विजेन्द्र सिंह राठौर ने माना। जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी हरि नारायण यादव मालिखेडी ने दी !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here