बागेश्वर धाम में फिर मिला नग्न अवस्था में शव, पहचान करने में जुटी पुलिस

छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र स्थित विश्व विख्यात बागेश्वर धाम (गढ़ा गांव) में एक बार फिर अज्ञात शव मिला है। उक्त शव नग्न अवस्था में मिला है जो संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। यहां धाम पर आए दिन अज्ञात शव मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। अब अज्ञात व्यक्ति का नग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई।

जानकारी के मुताबिक गांव के उसपाल सिंह के खेत के कुंआ के पास आम के पेड़ के नीचे उक्त शव मिला है। मृतक नग्न अवस्था में उल्टा पेट के बल पड़ा हुआ है। मृतक की उम्र लगभाग 30 से 35 साल बताई जा रही है। जिसकी अब तक शिनाख्त/पहचान नहीं हो सकी है। तो वहीं घटना और मामले की जानकारी मिलने पर बमीठा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिये भिजवाया। साथ ही शव की पहचान करने के साथ मामले की जांच करने में जुट गई है।

11 जून को दिल्ली के व्यक्ति का शव मिला था

बता दें कि हाल ही में 11 जून को धाम में एक दिल्ली के व्यक्तिगत का शव मिला था। इस तरह शव मिलने की घटनाएं लगातार घट रहीं हैं। बागेश्वर धाम ऐसा स्थान है जहां देश भर से दूरदराज और देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। और इस तरह की घटनाएं के सवाल खड़े करती हैं।

नहीं रहता लोगों का ब्योरा

यहां चाहिए कि बागेश्वर धाम में आने और रहने वाले हर व्यक्ति की जानकारी रखी जाए। यह विशेष जानकारी शासन-प्रशासन के पास भी होनी चाहिए जो कि नहीं रहती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here