आगर के कम्पनी गार्डन में भाजपा कार्यकर्ताओं की टिफिन पार्टी हुई, जिलाध्यक्ष हुए शामिल

0
66
  1. आगर मालवा । भारतीय जनता पार्टी आगर विधानसभा क्षेत्र के सभी सम्मानित कार्यकर्ता, मोदी सरकार के 9 साल सेवा सुशासन के पूर्ण होने पर मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों को लेकर भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र आगर के कार्यकर्ताओं द्वारा एक टिफिन पार्टी का आयोजन पर सम्पन्न हुआ।

सभी कार्यकर्ता अपने अपने घरों से भोजन का टिफिन लाये सबने साथ बैठ कर भोजन किया,मोदी सरकार के 9 साल के कार्यो की चर्चा की। टिफिन पार्टी में भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर, जिला महामंत्री कैलाश कुंभकार ओम मालवीय,पुर्व विधायक गोपाल परमार,मनोज ऊंटवाल ,आभा चोपड़ा,कविता शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रेम यादव, मनीष सौंलकी ,सहित कार्यकर्ता शामिल हुए।यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here