देविप्रा अध्यक्ष व CEO ने किया निरीक्षण, ट्रांसपोर्ट नगर में हो रहे कार्य की गुणवत्ता देखी

रसूलपुर बायपास स्थित ट्रांसपोर्ट नगर का निरीक्षण देविप्रा अध्यक्ष ने सीईओ व अन्य अधिकारियों के साथ किया। इस दौरान कार्य की गुणवत्ता को भी देखा और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

बुधवार को देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव, सीईओ अभिषेक शर्मा व अन्य अधिकारियों के साथ ट्रांसपार्ट नगर का निरीक्षण किया। इस दौरान श्री यादव ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर का विकास कार्य जारी है विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ यहां का निरीक्षण किया है। यहां पर सीमेंट कांक्रीट रोड के निर्माण का कार्य व सीवरेज का कार्य जारी है।

यहां पर किस तरह की समाग्री का उपयोग किया जा रहा है उसकी गुणवत्ता की भी जांच भी की। यहां पर कार्य कर रहे कांट्रैक्टर को भी उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य करने व कार्य में गति लाने के लिए हिदायतें दी गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण कार्य की गति में कमी आई है। मैंने जब से पदभार ग्रहण करने के बाद जब निरीक्षण किया था उसके बाद लगातार जानकारी लेता रहा हूं आज मैं यहां आया हूं कार्य की गत देखकर संतुष्ट हूं। इस दौरान विकास प्राधिकरण के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here