जनजातीय संग्रहालय में देखें चित्र प्रदर्शनी, वनवासी कल्याण परिषद सभागार में काव्य गोष्ठी

0
62

भोपाल । शहर में सामाजिक, सांस्‍कृतिक, कलात्‍मक, खेल, धार्मिक आदि गतिविधियों का सिलसिला चलता रहता है। बुधवार 25 अक्टूबर को भी शहर में अनेक ऐसी गतिविधियों का आयोजन होने जा रहा है, जिनका आप आनंद उठा सकते हैं। यहां हम कुछ ऐसे चुनींदा कार्यक्रमों की जानकारी पेश कर रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको अपनी दिन की कार्ययोजना बनाने में आसानी होगी।

चित्र प्रदर्शनी – मध्य प्रदेश जनजातीय संग्रहालय की लिखंदरा दीर्घा में गोंड समुदाय के चित्रकार सचिन तेकाम के चित्रों की प्रदर्शनी सह-विक्रय का संयोजन किया गया है। 42वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी अक्टूबर माह के अंत तक रहेगी। इसे दोपहर 12 बजे से शाम आठ बजे तक देखा जा सकता है।

चरखा प्रदर्शनी – इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में देश के विभिन्न हिस्सों से संकलित पारम्परिक चरखों पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। शैलकला प्रदर्शनी भवन में भारत की सांस्कृतिक एकता और उद्यमिता का प्रतीक ‘चरखा’ विशेष प्रदर्शनी को सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक देखा जा सकता है।
हुनर हाट – मप्र राज्य सहकारी संघ मर्यादित, भोपाल द्वारा वस्त्र मंत्रालय, नई दिल्ली के सहयोग से गांधी शिल्प बाजार (सहकारी हुनर हाट) का आयोजन त्रिलंगा स्थित मप्र राज्य सहकारी संघ परिसर में किया जा रहा है। हाट में कारीगरों द्वारा उत्पादित वस्तुएं जैसे जरी, जूट बैग, जरी वर्क, एम्ब्राइडरी, वाल हैगिंग, चंदेरी साड़ी, माहेश्वरी साड़ी इत्यादि प्रदर्शनी एवं बिक्री हेतु उपलब्ध हैं। मेले में संपूर्ण भारतवर्ष से भाग लेने के लिए करीब सौ शिल्पी अपनी कलात्मक वस्तुएं लेकर आए हैं। 29 अक्टूबर तक चलने वाले हुनर हाट का समय दोपहर दो बजे से रात दस बजे तक है।
काव्य गोष्ठी – वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की मासिक गोष्ठी का आयोजन बुधवार को अपराह्न तीन बजे से गायत्री मंदिर के पीछे वनवासी कल्याण परिषद के हाल में किया जा रहा है, जो जोन वन एमपी नगर में स्थित है। यूएस से पधारे वरिष्ठ साहित्यकार डा शिववरन रघुवंशी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे, जबकि अध्यक्षता करेंगी वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की जया आर्य। मंच पर कविगणों का रचना पाठ होगा।
लोकरुचि व्याख्यानमाला – मानव संग्रहालय द्वारा संग्रहालय लोकरुचि व्याख्यानमाला के तहत 25 अक्टूबर को शाम चार बजे से द डायवर्सिटीज इन इंडियन डायस्पोरा विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। इस व्याख्यान को प्रो. आइएस चौहान, पूर्व भारतीय उच्चआयुक्त, फिजी गणराज्य संबोधित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here