देश की कुछ पार्टियों ने मिलकर एक ऐसा गठबंधन बनाया है, जिसमें शामिल एक पार्टी के आधे नेता जेल में हैं :श‍िवराज सिंह चौहान

0
59

भोपाल ।    देश की कुछ पार्टियों ने मिलकर एक ऐसा गठबंधन बनाया है, जिसमें शामिल एक पार्टी के आधे नेता जेल में हैं। यह गठबंधन मोदी हटाओ, मोदी हराओ, भाजपा हटाओ का नारा लगा रहे हैं, लेकिन इससे पहले गठबंधन खुद ही टूट गया है। इनमें शामिल पार्टी के नेता अखिलेश यादव खुद कह रहे हैं कि कांग्रेस चालू, धोखेबाज, बेईमान और पीठ में छुरा घोंपने वाली पार्टी है। यह पार्टी कभी किसी का भला नहीं कर सकती है, क्योंकि दिल्ली में मां अपने बेटे और बेटियों को तो यहां दो नेता अपने-अपने बेटों को स्थापित कर रहे हैं। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह चक्की के दो पाट हैं, जिनमें पूरी कांग्रेस पिस रही है। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले, पूर्व सांसद, विधायक सहित अन्य नेता उपस्थित थे।

क्‍या यही कांग्रेस की सोच है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रियंका गांधी भी मध्यप्रदेश आई थीं। कांग्रेस के नेता घबराए हुए हैं। बहनें भाई का साथ दे रही हैं तो उन्हें धमकी दे रहे हैं कि हमारी सरकार आएगी तो तुम्हारे घर के चूल्हे नहीं जलने देंगे। मैं उनसे सवाल पूछता हूं कि क्या यही कांग्रेस की सोच है।

बोले-राख के ढेर से जिंदा होकर काम करूंगा

उन्‍होंने कहा कि प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, कमलनाथ या फिर दिग्विजय सिंह इन सभी को सोते, जागते, सुबह-शाम और सपने में तक मामा नजर आता है। मेरी श्राद्ध वाली पोस्ट तक डाल दी थी। मैं मर भी गया तो बहनों और भांजे-भांजियों के लिए राख के ढेर से जिंदा होकर काम करूंगा। मैं दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के नेताओं को चेतावनी देता हूं कि मेरी बहनों की तरफ उंगली उठाई और भांजे-भांजियों का बुरा सोचा तो मैं तुम्हें कहीं का नहीं रहने दूंगा। न जीने दूंगा और न ही मरने दूंगा। यह कोई तरीका है राजनीति का, पहले कर्मचारियों को फिर अधिकारियों को अब बहनों को धमका रहे हैं। कांग्रेस का यह धमकीराज नहीं चलने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here