अवैध संबंधो से नाराज बेटे और पत्नी ने की हत्या:50 वर्षीय मजदुर की पीटकर हत्या…

0
43

उज्जैन के पवांसा थाना क्षेत्र में बीती रात बुजुर्ग की पीट पीट कर हत्या कर दी गई, पुलिस को शक है कि हत्या अवैध संबंधो के चलते बेटे और पत्नी ने की है। फिलहाल पुलिस पोस्टर्माटम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की बात कह रही है।

पंवासा क्षेत्र में रहने वाले 50 वर्षीय नन्द किशोर चौहान मजदूरी करते थे। बीती रात उनकी संदिग्ध मौत की खबर पर पुलिस पहुंची तो पुलिस को पता लगा की नन्द किशोर के बेटे और पत्नी ने रात में उसकी पिटाई की थी। आसपास के लोगों से पुलिस को पता लगा कि मृतक के किसी महिला से अवैध संबंध थे। पुलिस इस बात की भी जानकारी जुटा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले में पत्नी और बेटे पर ही शक जताया है। एडिशनल एसपी जयंत राठौर ने बताया कि मंगलवार सुबह मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी। वहीं इस मामले पुलिस ने अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here