शक्तिपीठ अंबाजी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का निमंत्रण मिला

0
63

बनासकांठा | अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया है| भारत देश में भगवान श्रीराम की पहचान सबसे ज्यादा और सबसे महत्वपूर्ण रही है| भगवान श्रीराम की यात्रा देश के कई राज्यों में निकली हैं और इसमें सबसे आगे गुजरात रहा है| जिस प्रकार विवाह आमंत्रण रोली-अक्षत के साथ मंदिर पहुंचाए जाते हैं, उसी प्रकार अब अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का देश के बड़े मंदिरों में निमंत्रण दियाजा रहा है| विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने आज राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की पत्रिका अक्षत कलश स्वरूप उत्तरी गुजरात स्थित शक्तिपीठ अंबाजी मंदिर में मां अंबे को निमंत्रण दिया| इस अवसर पर मंदिर समेत अंबाजी की गद्दी पर अक्षत कलश की पूजा भी की गई| आगामी 1 जनवरी से 15 जनवरी तक ज्यादा से ज्यादा रामभक्त अयोध्या पहुंचे इसके लिए सभी हिन्दुओं के घर अक्षत पहुंचाने का भी एक महाभियान चलाया जाएगा|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here