सी एम राइस स्कूल सतवास में उत्साह से मनाया गया प्रवेश उत्सव

सी. एम. राइज सतवास में उत्साह से मनाया गया प्रवेश उत्सव ।

 

*भविष्य दर्पण घनश्याम भदोरिया*

 

सतवास – सी. एम. राइज. शा. उ. मा. वि. सतवास में प्रवेश उत्सव बहुत ही धूम धाम एवं उत्साह से मनाया गया। संकुल प्राचार्य आशा जोशी के मार्गदर्शन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सतनाम सिह बग्गा, भाजपा बेक़लिया सरकार मंडल प्रभारी डॉ राजेश मालवीय, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष लालू नागोरी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस समारोह में छात्र – छात्राओं का तिलक लगाकर एवं पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। विद्यालय के मुख्य द्वार से उन्हें गाजे – बाजे के साथ अंदर लाया गया। अतिथियों ने अपने उदबोधन में विद्यार्थियो से खूब मन लगाकर विद्या अध्ययन करने की अपील की एवं यह कहा संस्कारवान बनो और, विद्यालय का नाम रोशन करो। समारोह में निःशुल्क पाठ्यपुस्तक का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में स्वागत उदबोधन संकुल प्राचार्य आशा जोशी ने दिया, आभार प्रदर्शन व्यवस्थापक शिक्षक सुरेश रानिया ने किया। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक शिक्षक मनोज दुबे ने किया। कार्यक्रम में जितेंद्र कटारा, सुभाष मान्धन्या, मकबूल खां, अशोक शर्मा, चंद्रशेखर जोशी, हीरालाल बर्मन, सलीम खां, श्री राम चौहान, आशीष व्यास, हबीब खां, गणेश धूर्वे, तोताराम सोनेर, सुरेंद्र नागेशिया, प्रदीप गोयल,प्रदीप यादव, पंकज बैरागी, सुमित बोहरे, मंशा राम धाकड़, आयुष परसाई, हबीब शेख, सुनील राठौर, ललिता देशमुख, चिंतामनी बैरागी, विनोद मालवीय, आनंद शर्मा, गजानंद यादव, मनोज राठौर, राहुल पचार, सुदामा यादव, संतोष भास्कर, विशाल परमार, माया उपाध्याय, हाशिम खान, ब्रजेन्द्र अहिरवार, कंचन मीणा, पार्वती भार्गव , ओम प्रकाश साँवले, प्रमिला कर्मा, सावित्री चावले, रामदीन ठाकुर ने भी सहयोग दिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles