सतवास वन परिक्षेत्र की बाल्या बीट कक्ष क्रमांक 321 के प्लांटेशन में लगी आग।
*भविष्य दर्पण घनश्याम भदोरिया*
सतवास वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बाल्या बीट के कक्ष क्रमांक 321 में 20 हैकटेयर भूमि पर 10000 पौधे का प्लांटेशन हुआ था प्लांटेशन में लगी आग के कारण पौधे जलने की आशंका हे। प्लांटेशन के अंदर लगभग तीन से चार एक्टर भूमि पर लगे पौधे आग की चपेट में आए प्लांटेशन के साथ लगे वनक्षेत्र में भी आग लगी हे।
इस विषय में एसडीओ वन विभाग कन्नौद से बात करने के लिए फोन लगाया पर उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसी प्रकार वन परिक्षेत्र अधिकारी सतवास से घटना के विषय में जानना चाहा तो उन्होंने बताया जांच चल रही है जांच के पश्चात आपको अवगत कर दिया जाएगा। अभी वन अपराध कायम किया गया हे।वन रक्षक कृष्ण कुमार मिश्रा के हाथ झुलस गए फिर भी सतत प्रयास कर आग को बुझाया गया।
वनरक्षक कृष्ण कुमार मिश्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतवास में एडमिट है।


