ऑपरेशन त्रिनेत्रम के अंतर्गत ग्राम घुसट मैं सीसीटीवी कैमरा स्थापना कार्यक्रम संपन्न हुआ।

ऑपरेशन त्रिनेत्रम के अंतर्गत ग्राम घुसट में सीसीटीवी कैमरा स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न।

हाटपीपल्या /भविष्य  दर्पण/ नीरज सोलंकी

पुलिस प्रशासन द्वारा अपराध नियंत्रण और निगरानी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज ग्राम घुसट में “ऑपरेशन त्रिनेत्रम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय एवं एस.डी.ओ.पी.श्रृष्टि भार्गव महोदया बागली के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। अभियान के अंतर्गत ग्राम घुसट एवं टप्पा सुकल्या को जन भागीदारी के माध्यम से पूर्णतः सीसीटीवी कैमरों से सुसज्जित किया गया। इससे गांव की सुरक्षा व्यवस्था को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर भाजपा संगठन के कार्यकर्ता व ग्राम के सरपंच पप्पू बंजारा ,नागेंद्र सिंह दरबार टप्पासुकल्या , नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सेंधव, पूर्व कृषि मंडी अध्यक्ष महेंद्र यादव, मंडल महामंत्री मनीष सोलंकी, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह दरबार एवं समस्त ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कैमरा निगरानी व्यवस्था को अपनाने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को ऑपरेशन त्रिनेत्रम के उद्देश्यों और लाभों की जानकारी दी गई।

ऑपरेशन त्रिनेत्रम का उद्देश्य अपराधों पर नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई में सहायता, एवं पारदर्शी और सुरक्षित समाज की स्थापना करना है। ग्रामवासियों की सक्रिय भागीदारी इस अभियान की सफलता में अहम भूमिका निभा रही है।

पुलिस प्रशासन द्वारा इस पहल को जिले के अन्य ग्रामों में भी क्रियान्वित करने की योजना है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles