किशोरी ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
भविष्य दर्पण घनश्याम भदोरिया
कन्नौद थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी ने अपने ही पिता पर यौन शोषण और अश्लील हरकतों के गंभीर आरोप लगाए हैं।
पुलिस को शिकायत के दौरान किशोरी ने बताया कि उसका पिता बीते कई महीनों से रात में बिना कपड़ों के कमरे में आता था, गंदे इशारे करता था और आपत्तिजनक हरकतें करता था।
किशोरी की मां ने जब विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की।
महिला पुलिस द्वारा घरेलू विवाद की जांच के दौरान यह पूरा मामला सामने आया। किशोरी ने हाल ही की घटना का वीडियो भी पुलिस को सौंपा है।
कन्नौद थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है जिसे कोर्ट में पेश किया जाएगा आरोपी की उम्र लगभग 45 वर्ष है और उसके खिलाफ पहले भी मारपीट के केस दर्ज हैं।


