शरद पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री महिला मंडल सतवास के तत्वाधान में राधा कृष्ण मंदिर परिसर में गरबा कार्यक्रम एवं खीर वितरण कार्यक्रम रखा गया।
भविष्य दर्पण घनश्याम भदौरिया
नगर की गायत्री महिला मंडल की महिलाओ के द्वारा नगर
सतवास में गरबा नृत्य का कार्यक्रम रखा गया जिसमें नगर की सभी महिलाओं ने भाग लिया एवं कार्यक्रम का संचालन विक्रम शर्मा ने किया ख़िर वितरण का आयोजन रेखा शर्मा गायत्री महिला मंडल के द्वारा किया गया। डीजे साउंड एवं लाइटिंग गोलू प्रजापत द्वारा किया गया। दुर्गा वाहिनी की बालिकाओं द्वारा अखाड़े की प्रस्तुति दी गई। गायत्री महिला मंडल प्रमुख रेखा शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम पिछले 7 वर्षों से लगातार हर वर्ष सभी के सहयोग से चलता आ रहा है।हम आने वाले वर्ष में हम और भी बड़ा कार्यक्रम करेंगे । गायत्री महिला मंडल की महिलाओं के द्वारा बताया कि हम रेखाजी शर्मा के नेतृत्व में गरबा कार्यक्रम कर सभी महिलाएं बड़ी प्रसन्न है।


