भोपाल में दिसंबर में बारिश का रिकॉर्ड:- 10 साल में पहली बार अंतिम सप्ताह में पानी गिरा; 24 घंटे तेज हवाओं के साथ बारिश, ठंडी बढ़ेगी

राजधानी भोपाल में मंगलवार सुबह तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई। करीब आधे घंटे तक पानी गिरने से ठंडक बढ़ गई। सुबह कोहरा भी छाया रहा। दोपहर तक सूरज भी बादलों से बाहर नहीं आ पाया था। बीते 10 साल में पहली बार दिसंबर के अंतिम सप्ताह में बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि अभी अगले चौबीस घंटे तक इसी तरह मौसम रहेगा।

हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चलेंगी। इसके बाद दिन और रात में ठंड बढ़ जाएगी। भोपाल में करीब आधा इंच बारिश हुई। बैरागढ़ में 6.2 मिमी, बैरसिया में 5 मिमी और सिटी में 1.3 मिमी पानी सुबह 8.30 बजे तक गिर चुका था।

अब ठंड बढ़ेगी

वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि 29 दिसंबर तक इसी तरह मौसम रहेगा। 30 से मौसम में ठंडक बढ़ जाएगी। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट होगी। 31 दिसंबर और एक जनवरी को अच्छी ठंड रहेगी। धूप निकलने के बाद और ठंड बढ़ जाएगी।

10 साल में पहली बार पांचवी बार बारिश

भोपाल में बीते 10 साल में पांचवीं बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश वर्ष 2019 में 21.6 मिमी बारिश हुई थी। इसके अलावा वर्ष 2020, 2017 और वर्ष 2014 में भी पानी गिरा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here