देवास में सड़क हादसा:- घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर जा रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसे प्राथमिक इलाज के बाद देवास रैफर किया। जहां उसकी मौत हो गई।

लालसिंह वास्कले (22) बीती रात बेरी फाटे एक शादी समारोह में गया था। वहां से अपने घर लौटते समय रात करीब 12 बजे बागली मार्ग पर उसकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसे गंभीर हालत में बागली सामुदायिक केन्द्र पहुंचाया गया। जहां से उसे देवास रैफर किया गया।

देवास में मंगलवार सुबह मृतक लालसिंह का पोस्टमार्टम हुआ। उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि लालसिंह मजूदरी करता था। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here