कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस,  पटाखे फोड़ते हुए मिठाइयां बांटी, महंगाई के खिलाफ निकाली पदयात्रा

0
165

उज्जैन शहर जिला कांग्रेस कमेटी उज्जैन द्वारा शनिवार को राजीव गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय पर धूमधाम से कांग्रेस का 137 वा स्थापना दिवस मनाया इस पार्टी का झंडा वंदन करते हुए राष्ट्रगान भी हुआ  और मिठाइयां भी बांटी गई एवं कांग्रेस के प्रति निष्ठा  की प्रतिज्ञा भी ली गई  इसके पश्चात देश में बढ़ती महंगाई और व्यवस्था के विरोध में विभिन्न मार्गो से पदयात्रा निकाली गई

कांग्रेस प्रवक्ता विवेक सोनी ने बताया कि 28 दिसंबर 2021 मंगलवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी एवं जिला कांग्रेस के अध्यक्ष कमल पटेल नेतृत्व में 137 वा वहीं कांग्रेस सेवादल 98 वा स्थापना दिवस मनाया गया कांग्रेस के पूर्व सांसद सत्यनारायण पवार द्वारा पार्टी का झंडा वंदन किया गया वही विधायक महेश परमार द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के संदेश का वाचन भी किया गया इसके पश्चात वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं द्वारा अपने वयक्त मे कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला  जिन्होंने बताया किस तरह से कांग्रेस  नेताओं द्वारा बलिदान देकर आजादी हासिल की गई और अंग्रेजों को भारत छोड़कर भागना पड़ा सहित अन्य कांग्रेस के इतिहास को बताया गया किस तरह से देश के प्रति कांग्रेस का समर्पण रहा है

कांग्रेस ने निकाली जनजागरण पदयात्रा

कांग्रेस प्रवक्ता विवेक सोनी ने बताया कि स्थापना दिवस बनाने के बाद शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश सोनी जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल पटेल के नेतृत्व में समस्त कांग्रेसजनों ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा बढ़ाई जा रही बेतहाशा महंगाई बेरोजगारी बिगड़ती अर्थव्यवस्था सहित मुद्दों को लेकर शहर के विभिन्न मार्गो से जनजागरण पदयात्रा निकाली इस दौरान सभी कानून जनों के हाथ में भाजपा के खिलाफ विरोध स्वरूप तख्तियां वही दूसरी और हाथों में कांग्रेस के झंडे लेकर निकले वही भाजपा मुर्दाबाद के नारे भी लगाए आम जनता को बताया कि किस तरह भारतीय जनता पार्टी आमजन का शोषण कर रही है इस दौरान पूर्व विधायक डॉक्टर बटुकशंकर जोशी वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगेश शर्मा  प्रदेश सचिव चेतन यादव रवि राय पूर्व अध्यक्ष अनंतनारायण मीणा ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश भाटी वाले चंद्रभान सिंह चंदेल जितेंद्र गोयल अजीत सिंह धर्मेंद्र खूब चंदानी राजकुमार केरोल अरुण गौरी शंकर वर्मा आत्माराम गांधी सुधीर सांखला र पुरुषोत्तम  कहार  अजय राठोर देवव्रत यादव ओमप्रकाश लोट रवि भदोरिया सुनील जैन सेवादल अध्यक्ष मनीष गोमें अरुण रोजवानी राजेश लश्कर ई वरुण शर्मा सलीम भाई गैस वाले तबरेज खान छोटेलाल मंडलोई अर्जुन मालवीय ललित मीणा विजय यादव आनंद मीणा हेमंत सिंह चौहान पप्पू बोरासी भरत पोरवाल मनीष अग्रवाल प्रवीण वशिष्ठ पुरुषोत्तम नागराज नाना तिलकर इकबाल भाई भेरूगढ़ वाले अध्यक्ष अंजू जाटवा सपना सांखला सोनिया ठाकुर  सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here