9 जनवरी को दशहरा मैदान में होगा शाखा संगम:- आरएसएस प्रमुख भागवत 19 से 21 फरवरी तक उज्जैन में रहेंगे; मैराथन बैठकों में प्रांत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत 19 से 21 फरवरी तक शहर में रहेंगे। वे प्रांत के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ सालभर के काम-काज की समीक्षा कर आने वाले साल के टारगेट तय करेंगे। मप्र की भाजपा सरकार के कामकाज की भी समीक्षा होगी। इसे विधानसभा चुनाव की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

संघ प्रमुख के तीन दिन उज्जैन में रहने की तारीख तय हो चुकी है। अब तीन दिनी प्रांतीय बैठकों और संघ प्रमुख के अन्य कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। डे टू डे कौन सी बैठकें होंगी और उनमें शामिल होने वाले पदाधिकारियों की सूची के साथ बैठक के विषय पर मंथन किया जा रहा है। बैठकों का आयोजन महाकालेश्वर मंदिर के समीप स्थित माधव सेवा न्यास परिसर में होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार बैठकें तय क्रम से होंगी। इनमें शामिल होने वाले पदाधिकारी उसी दिन पहुंचेंगे।

संगम में 100 शाखाओं के प्रमुख आएंगे

इसके पहले 9 जनवरी को दशहरा मैदान में शाखा संगम होगा। इसमें नगर की 100 शाखाओं के कार्यवाह और मुख्य शिक्षकों की बैठक भी होगी। नगर में चार तरह की शाखाएं लगाई जाती हैं, जिनमें तरुण, व्यावसायी, महाविद्यालय और बाल शाखा है। इसी दिन बैठक होगी। आयोजन में क्षेत्रीय पदाधिकारी उद्बोधन देंगे। शाखा संगम का समय सुबह 8 से 9 बजे तक रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here