कोरोना विस्फोट:- सिविल सर्जन समेत 22 पॉजिटिव; 21 होम आइसोलेट, 1 को भर्ती करना पड़ा

उज्जैन में कोरोना के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। सोमवार सिविल सर्जन डॉ. पीएन वर्मा सहित 22 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक एक दिन में अधिकतम 9 मरीज पॉजिटिव आए थे, लेकिन मंगलवार देर रात जारी बुलेटिन ने चौंका दिया है। मंगलवार को एक साथ 22 पॉजिटिव मरीजों के आने से प्रशासन व स्वास्थ्य महकमा भी हैरान है।

ये आए पॉजिटिव

1. सिविल सर्जन डॉ. पीएन वर्मा।

2. अरविंद नगर निवासी एक ही परिवार के 2 सदस्य

3. विवेकानंद कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय युवती। ये युवती ऋषिकेश से दिल्ली के रास्ते उज्जैन आई है।

4. शंकु मार्ग निवासी एक ही परिवार के दो सदस्य। इनमें एक 64 वर्षीय पुरुष और 41 वर्षीय महिला।

5. वीडी क्लॉथ मार्केट निवासी एक ही परिवार के दो सदस्य। इनमें एक 53 वर्षीय पुरुष और 25 वर्षीय युवती।

6. अलकनंदा नगर निवासी 65 वर्षीय पुरुष।

7. अलकनंदा नगर निवासी 46 वर्षीय पुरुष

8. नागेश्वर धाम निवासी 35 वर्षीय महिला।

9. मंगल कॉलोनी निवासी 33 वर्षीय पुरुष।

10. लक्ष्मीनगर निवासी 36 वर्षीय पुरुष।

11. लक्ष्मीनगर निवासी 40 वर्षीय पुरुष

11. लक्ष्मीनगर निवासी 13 वर्षीय बच्चा।

12. नानाखेड़ा निवासी 22 वर्षीय युवती

13. फ्रीगंज निवासी 63 वर्षीय पुरुष

14. ढांचा भवन निवासी 60 वर्षीय महिला

15. मोहन नगर निवासी 34 वर्षीय महिला

16. मक्सी रोड निवासी 21 वर्षीय युवक

17. अमन नगर निवासी 30 वर्षीय युवक

18. सार्थक नगर निवासी 44 वर्षीय महिला

केवल एक मरीज अस्पताल में भर्ती, 57 होम आइसोलेट –

दिसंबर में सबसे पहले 8 दिसंबर को पहला मरीज सामने आया था। इसके बाद मंगलवार तक 71 मरीज पॉजिटिव आ चुके हैं। इनमें से 12 स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें से 57 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। यानी इनका उपचार घर पर ही रखकर किया जा रहा है और डॉक्टर पूरी नजर रखे हुए हैं। मंगलवार को तीन मरीज स्वस्थ हुए। इनमें दो मरीज माधवनगर अस्पताल में भर्ती थे। इसके बाद माधवनगर अस्पताल में केवल एक ही मरीज भर्ती है। जबकि एक मरीज का उपचार इंदौर में चल रहा है।

ऐसे बढ़ते जा रहे मरीज

  • 8 दिसंबर 1
  • 15 दिसंबर 2
  • 16 दिसंबर 2
  • 21 दिसंबर 1
  • 22 दिसंबर 2
  • 23 दिसंबर 2
  • 24 दिसंबर 5
  • 25 दिसंबर 5
  • 26 दिसंबर 2
  • 28 दिसंबर 2
  • 29 दिसंबर 1
  • 31 दिसंबर 6
  • 1 जनवरी 1
  • 2 जनवरी 8
  • 3 जनवरी 9
  • 4 जनवरी 22

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here