बुधवार को खजराना गणेश के दर्शन:- गजानन का हुआ आकर्षण श्रृंगार, मनोकामना के लिए बांधते है धागा

खजराना गणेश मंदिर में भगवान गणेश का भव्य श्रृंगार किया। मंदिर के पुजारियों ने सुबह भगवान गणेश का पंचामृत से अभिषेक किया। भगवान को शुद्ध घी और सिंदूर लगाया। बुधवार को भगवान गणेश को हरे रंग के वस्त्र पहनाए। गजानन के साथ-साथ रिद्धि-सिद्धि और शुभ-लाभ का भी आकर्षण श्रृंगार किया गया। लंबोदर को गुलाब, गेंदा, कमल, सफेद फूलों से बनी माला पहनाई गई। लड्डुओं और फलों का भोग लगाया गया। भगवान के सिंहासन पर फूलों से आकर्षक सजावट की गई। मंदिर की मान्यता है कि यहां भक्तों की मनोकामना पूरी होती है। मंदिर के पुजारी पंडित अशोक भट्ट ने कहा बुधवार सुबह से ही भक्त मंदिर में आने लगे थे। यहां आने वाले कई भक्त अपने मनोकामना के लिए मंदिर परिसर में मन्नत का धागा बांधते है। मान्यता है कि धागा बांधने से उनकी मनोकामना पूरी होती है। मनोकामना पूरी होने पर भक्त वापस मंदिर आकर भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लेते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here