शुक्रवार को खजराना गणेश के दर्शन:- लंबोदर का हुआ भव्य श्रृंगार, विदेशी मुद्रा से लेकर आभूषण तक करते है दान

इंदौर का खजराना गणेश मंदिर भक्तों की आस्था का केंद्र है। यहां सैकड़ों भक्त रोजाना भगवान के दर्शन करने और मनोकामना लेकर आते है। भगवान का रोजाना भव्य श्रृंगार किया जाता है। शुक्रवार को लंबोदर का आकर्षक श्रृंगार किया गया। भगवान गणेश का सबसे पहले पंचामृत से अभिषेक किया गया। फिर उन्हें शुद्ध घी और सिंदूर लगाया गया। भगवान गणेश के आसमानी नीले रंग के वस्त्र पहनाए गए। गणेश जी के साथ ही रिद्धि-सिद्धि का आकर्षक श्रृंगार किया। गुलाब-गेंदा और सफेद फूलों से बनी माला भगवान को पहनाई गई। सिंहासन को भी फूलों से सजाया गया। मिठाई-नमकीन व फलों का भोग भगवान को अर्पित किया। मंदिर के पुजारी पंडित अशोक भट्ट ने कहा कि यहां कई जगह से भक्त आते है। भक्त मंदिर की दान पेटी में विदेशी मुद्रा से लेकर आभूषण तक भगवान को अर्पित करते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here