14 जनवरी से शुरू होगी मकर संक्रांति – एक साल बाद फिर मकर में सूर्य, शनि के साथ बुध रहेंगे, इस कारण संक्रमण फैलेगा पर नियंत्रित रहेगा

0
157

इस बार मकर संक्रांति 14 और 15 जनवरी दोनों दिन मनाई जाएगी। 14 से संक्रांति शुरू होगी और 15 को पुण्य काल रहेगा। ज्योतिषियों के अनुसार मकर संक्रांति पर एक साल बाद फिर मकर में सूर्य, शनि के साथ बुध रहेंगे। इस कारण कोरोना संक्रमण फैलेगा लेकिन नियंत्रित रहेगा। एक साल पहले इन तीन ग्रहों के साथ गुरु और चंद्र भी मकर में थे।

इस कारण संक्रमण की भयावह स्थिति बनी थी। मकर संक्रांति 14 जनवरी की रात 8.58 बजे शुरू होगी। सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करता है, उसे ही मकर संक्राति कहते हैं। पं. मनीष शर्मा के अनुसार इसलिए मकर संक्राति 14 जनवरी को होगी पर इसका पुण्यकाल स्नान दान 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इस तरह मतांतर से 14 व 15 जनवरी को संक्राति पर्व मनाया जाएगा।

इस समय में सूर्य उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में भ्रमण करेगा। इस नक्षत्र के स्वामी शनि है। सूर्य मकर राशि में जाएगा, जिसमें राशि स्वामी शनि और बुध पूर्व से ही विराजमान है। सूर्य की शनि एवं बुध के साथ मकर राशि में युति होगी। 2021 में भी सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के समय शनि मकर राशि में था और एक महीने तक सूर्य, शनि की युति मकर में रही थी। चंद्र की भी युति के कारण अमावस्या पर मकर संक्रांति आई थी।

सूर्य, शनि, चंद्र, गुरु एवं बुध की युति के कारण 2021 में भयानक संक्रमण फैला था। इस साल भी सूर्य, शनि और बुध की युति मकर राशि में रहेगी। इससे संक्रमण फैलेगा लेकिन नियंत्रित रहेगा। पांच राज्यों में होने वाले चुनावों में भाजपा को ज्यादा सफलता मिलेगी। अन्य पार्टियों को ज्यादा संघर्ष करना पड़ सकता है। उत्तर प्रदेश एवं पंजाब में चुनावी हिंसा व आतंकी घटना की आशंका है। संक्राति का असर व्यापार के लिए भी मध्यम रहेगा।

मेष वालों को परिवार में खुशी, वृषभ वालों को सफलता

  • मेष : मामुली चिंताजनक। अज्ञात भय, चिंता। जोखिम भरे कार्यों को टालें। परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा। लाल कपड़े पहनें।
  • वृषभ : खुशियों को बढ़ाने वाली। विद्यार्थिर्यों को लाभ होगा। हर क्षेत्र में सफलता। व्यापार में तरक्की होगी। सफेद कपड़े पहनें।
  • मिथुन : मामुली परेशानी। शाम तक प्रसन्नता प्राप्त होगी। सफेद कपड़े पहनें। तिल एवं मच्छरदानी का दान करें।
  • कर्क : व्यापार में लाभ, परिवार में खुशी। नुकसान की भरपाई। अटके धन की प्राप्ति। केशरिया रंग के कपड़े पहनें।
  • सिंह : संतोष एवं सुख का अहसास। नए काम के अवसर। मान-सम्मान एवं प्रसिद्धि। पीले रंग के कपड़े पहनें।
  • कन्या : खुशियां मिलेंगी। व्यापार-व्यवसाय आर्थिक लाभ। सम्मानित लोगो से मिलना जुलना होगा। नीले कपड़े पहनें।
  • तुला : सावधान रहें, अनजान की बातों पर विश्वास नही करें। निवेश से बचें। संतान पर ध्यान दें। सफेद रंग के कपड़े पहने।
  • वृश्चिक : लाभ, हर्षदायक समाचार मिलेंगे। व्यापार एवं व्यवसाय में लाभ। सहयोग मिलेगा। लाल रंग के कपड़े पहनें।
  • धनु : साधनाओं को सफलता। कई दिनों से जो कार्य करना चाह रहे थे, वह पूर्ण होगा। पीले या केशरी रंग के कपड़े पहनें।
  • मकर : धार्मिक कार्यों में रुचि। व्यापार व्यवसाय में तरक्की। शुभ समाचार मिलेंगे। नीले अथवा आसमानी रंग के कपड़े पहनें।
  • कुंभ : सचेत रहने का समय। अनजान पर विश्वास नही करें। जोखिम पूर्ण कार्यों को टालें। नीले अथवा काले रंग के कपड़े पहनें।
  • मीन : कार्यों के लिए सम्मान। नए लोगों से संपर्क होगा। कार्यक्षेत्र का विकास होगा। पीले या गुलाबी रंग के कपड़े पहनें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here