Connection Information

To perform the requested action, WordPress needs to access your web server. Please enter your FTP credentials to proceed. If you do not remember your credentials, you should contact your web host.

Connection Type

खरगोन के हजारों भाजपाई सड़कों पर उतरे, किया प्रदर्शन - BHAVISHY DARPAN NEWSPAPER

खरगोन के हजारों भाजपाई सड़कों पर उतरे, किया प्रदर्शन

सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं के पास पुलिस और प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए कई रास्ते होते हैं परंतु शायद खरगोन के भाजपा नेताओं की सत्ता और संगठन में सुनवाई नहीं हो रही, इसीलिए हजारों भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और पुलिस पर दबाव बनाने के लिए प्रदर्शन किया।

भाजपा नेता के घर डकैती का मामला, पूरे परिवार को बंधक बनाया था

मामला मध्य-प्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह शहर का है। यहां दिनांक 10 जनवरी 2022 को भारतीय जनता पार्टी के नेता रवि एरन के यहां दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई थी। रवि ऐरन गल्ला व्यापारी भी है। लुटेरों ने पूरे परिवार को बंधक बनाया और 1100000 रुपए नगद एवं घर में मौजूद जेवरात लूट ले गए थे। पुलिस इस मामले में लुटेरों तक नहीं पहुंच पाई। इसी बात से भाजपा कार्यकर्ता है और बड़वाह शहर के व्यापारी नाराज हो गए।

केवल सरकार विरोधी नारे नहीं लगे

खरगोन जिले के बड़वा है शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया प्रदर्शन स्पष्ट रूप से सरकार के खिलाफ है। भाजपा नेता के यहां लूट हुई। पुलिस लुटेरों को पकड़ नहीं पाई। सत्ता और संगठन में पुलिस पर दबाव बनाने के लिए भाजपा नेता की मदद नहीं की। इसीलिए तो भाजपा कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतरना पड़ा। यह प्रदर्शन भारतीय जनता पार्टी में बगावत का संकेत है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles