बिना अनुमित पेड़ काटने का मामला: जेके नर्सिंग होम के संचालक के खिलाफ नगर निगम ने दर्ज कराया माधव नगर थाने में प्रकरण

हमेशा सुर्खियों में रहने वाले सांवेर रोड स्थित निजी अस्पताल के डॉक्टर दंपती को पेड़ काटना भारी पड़ गया। इसकी भनक लगते ही नगर निगम के उद्यानिकी विभाग ने दंपती के खिलाफ शनिवार को माधव नगर थाने में प्रकरण दर्ज करा दिया है।

पुलिस के मुताबिक सांवेर रोड स्थित जेके नर्सिंग होम संचालक डॉ. कात्यान मिश्र और उनकी पत्नी जया मिश्रा ने अपने अस्पताल परिसर में स्थित अशोक का पेड़ शुक्रवार को कटवा दिया था। इसकी सूचना मिलने पर उद्यानिकी विभाग के नगर निगम अधिकारी प्रदीप सोलंकी ने माधव नगर थाने पहुंचकर डॉक्टर दंपती के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। साथ ही पेड़ का काटते समय का वीडियो भी पुलिस को सौंपा है। थाना पुलिस ने बताया कि वीडियो के आधार पर डॉक्टर परिवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है, जल्दी ही डॉक्टर दंपत्ति को नोटिस जारी कर पूछताछ की जाएगी।

जेके नर्सिंग होम का विवादों से नाता

जेके नर्सिंग होम का विवादों से नाता रहा है। इसके पहले भी वह कई मामलों में सुर्खियों में रहा है। चाहे वह 2020 में नवजात की मौत के बाद शव नहीं देने का मामला हो या फिर करीब दो साल पहले 2019 में डॉक्टर और कर्मचारियों ने मिलकर परिजनों के साथ मारपीट का हो। इतना ही नहीं अभी हाल ही में कुछ दिन पहले ही एक पत्रकार के साथ हुई मारपीट के चलते भी सुर्खियों में रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here