देवास के बरझाई घाट पर पलटी बस, 5 लोग घायल हुए

देवास जिले में बागली के पास बरझाई घाट पर एक यात्री बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में सात यात्री घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बागली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है

तीन गंभीर घायलों को देवास रेफर किया गया है। जबकि चार घायलों का बागली में ही इलाज चल रहा है। बस में करीब 20 से 25 यात्री सवार थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्री बस(क्रमांक एमपी 41 पी 9013) बुधवार को सुबह पीपरी से देवास जा रही थी। इस दौरान सुबह करीब 8 बजे बागली के बरझाई घाट पर मोड़ अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस का सामने का कांच भी चकनाचूर हो गया। बस के करीब 20 से 25 यात्री सवार थे। सूचना पर बागली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बागली के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। हादसे में सात यात्री घायल हुए हैं।

डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद तीन घायलों के देवास रेफर किया गया है। यात्रियों का कहना था कि चालक तेज गति से बस चला रहा था। बीच-बीच में यात्रियों ने बस चालक को गति कम करने के लिए भी कहा था, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। हादसे में 40 वर्षीय अनिल निवासी ग्राम रातातलाई, 40 वर्षीय ग्यारसीबाई, 40 वर्षीय गंगाराम निवासी पलासी, 19 वर्षीय विष्णु पुत्र इंदर निवासी किशनगढ़, 40 वर्षीय जगदीश पुत्र राम निवासी निमखेड़ा, 5 वर्षीय भविष्य पुत्र अजयसिंह निवासी पोलाखाल और 45 वर्षीय बंसता घायल हुए हैं। यात्री अनिल ने बताया कि घाट पर ढलाल पर स्पीड ज्यादा थी। इस दौरान मोड पर टर्न लेते वक्त हादसा हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here