आजादी के 70 साल बाद आजादी के लिए कहना एक गर्व की बात- मंगेश श्रीवास्तव

0
150

उज्जैन। आज हमारे देश हिंदुस्तान को आजाद हुए 70 साल हो गए हैं पर इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी यह कहते नहीं थक रहे हैं कि भारत देश पूरी दुनिया से अलग थलग हो गया है।
यह बात लोकसभा के पटल पर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने कही कि आज भारत देश हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान एवं चीन की दोस्ती की दुहाई देकर हमारे देश के 125 करोड़ देशवासियों को डरा रहे हैं और उनका मनोबल तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं और पाकिस्तान एवं चीन चायना जैसे देशों शक्तिशाली बता रहे हैं।
भारतीय तिब्बत समन्वय संघ के नगर जिला नगर मंत्री मंगेश श्रीवास्तव ने कहा कि हमारा दुर्भाग्य है कि विपक्ष पार्टी कांग्रेस ने एक दशक तक देश में राज किया वह हमारे शत्रु देश पाकिस्तान एवं चायना को शक्तिशाली देश बताने की कोशिश कर रहा है। वहीं भारतीय तिब्बत समन्वय संघ के नगर जिला मंत्री मंगेश श्रीवास्तव ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बयानों को देश के 125 करारेड़ देशवासियों का अपमान बताया वहीं कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी अच्छा होता कि हमारे शत्रु देश पाकिस्तान एवं चायना को चेतावनी देते और चायना देश से कहते कि हमारे हिंदुओं के आराध्य देव भगवान शिव एवं हिंदुओं के तीर्थ स्थल कैलाश मान सरोवर भगवान शिव का 13वां शिवलिंग है। अगर हिंदुओं को उनके तीर्थ स्थल जाना हो तो हमारी भारत भूमि को दबाकर बैठा चायना देश हमारे देवस्थानों को हमारे से ही जजिया कर लेकर कैलाश मानसरोवर यात्रा करवाता है। वहीं अब समय आ गया है कि आजादी के 70 साल बाद भी हमारे देव स्थल हमारे पड़ोसी देश चायना से मुक्त होना चाहिये। साथ ही कुंडली मारकर पाकिस्तान के हमारे पाक अधिकृत काश्मीर को मुक्त करने की बात कांग्रेस के नेता कहते तो अच्छा होता। पर कांग्रेस के राहुल गांधी आज लोकसभा के बयानों में कह रहे हैं कि आज का भारत दो हिस्सों में बट गया है। ऐसे बचकाने एवं आधारहीन बयानों से कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी को बचना चाहिये। यह बात भारत तिब्बत समन्वय संघ के नगर मंत्री मंगेश श्रीवास्तव ने कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here