बारातियों से भरी जीप गहरी खाई में गिरी

0
155

उत्तराखंड, के चंपावत जिले में बारातियों से भरी जीप 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा चंपावत के सुखीढांग-रीठा साहिब सड़क पर मंगलवार तड़के करीब 3 बजे हुआ। वाहन में सवार सभी लोग शादी से लौट रहे थे। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन क्षमता से अधिक सवारी होने से घटना की आशंका मानी जा रही है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जान गंवाने वालों में लक्ष्मण सिंह (61), केदार सिंह (62), ईश्वर सिंह (40), उमेद सिंह (48), हयात सिंह (37), पुष्पा देवी (50) शामिल हैं। ये सभी ककनई गांव के रहने वाले थे। वहीं, पुनी देवी (55), भगवती देवी (45) हल्द्वानी के रहने वाले थे। बसंती देवी (35) चंपावत की, जबकि श्याम लाल (50) और विजय लाल (48) डांडा के ही रहने वाले थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here