आज कांग्रेस के संभागीय नेताओं का मंथन :- सदस्यता अभियान को लेकर करेंगे चर्चा, डिजिटल अभियान में बने 50 हजार से ज्यादा सदस्य

कांग्रेस के सदस्यता अभियान और डिजिटल सदस्यता अभियान को लेकर एक बार फिर कांग्रेस नेताओं का मंथन होने वाले है। अभियान के विषय में चर्चा करने के लिए कांग्रेस कमेटी के सदस्यता अभियान के एपीआरओ सहित दिग्गज नेता बैठक करेंगे। शनिवार को यह बैठक गांधी भवन में आयोजित की गई है।

कांग्रेस की इस संभागीय बैठक का मुख्य उद्देश्य सदस्यता अभियान और डिजिटल सदस्यता अभियान पर चर्चा करना है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के मुताबिक बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस के सदस्यता अभियान के एपीआरओ चक्रवती शर्मा, प्रभारी विजयलक्ष्मी साधौ और विधायक रवि जोशी मुख्य रूप से शामिल होंगे। बैठक में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं सहित इंदौर संभाग के सांसद प्रत्याशी विधायक, विधायक प्रत्याशी और वरिष्ठ नेताओं को भी बुलाया गया है।

अब तक 50 हजार से ज्यादा सदस्य

डिजिटल सदस्यता अभियान प्रभारी राकेश यादव के मुताबिक इंदौर शहर में डिजिटल सदस्यता अभियान में अब तक 50 हजार से ज्यादा सदस्य बनाए जा चुके हैं। इसमें 30 हजार से ज्यादा डिजिटल रूप में सदस्य बनाए गए है जबकि 20 हजार के आसपास मेन्यूअल रूप से सदस्य बनाए गए है। डिजिटिल सदस्यता अभियान को लेकर आगे और भी तैयारियां की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here