दहेज की भेंट चढ़ी फिर एक बेटी…- शादी के 15 दिन बाद ही कार की डिमांड कर परेशान करने लगे पति-ससुर; मायके आकर खा लिया जहर

ग्वालियर में शादी के सिर्फ 15 दिन बाद एक नवविवाहिता ने दहेज की मांग के चलते प्रताड़ित होकर जहर खा िलया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। शादी के 15 दिन बाद ही पति, ससुर-सास व नदद कार मांग करने लगे। मांग न मानने पर पीटने लगे। पहली विदा के बाद बेटी मायके आई और पिता को सारी बात बताई।

पिता ने धीरे-धीरे हालात सुधारने की बात कही, लेकिन नवविवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी। घटना चीनोर भितरवार की है। पुलिस ने शुक्रवार को मृतका के पति, सास-ससुर व नदद पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।

यह है पूरा मामला

एसडीओपी भितरवार अभिनव बारंगे ने बताया कि चीनोर निवासी 20 वर्षीय रजिन्दर कौर का विवाह 29 जनवरी को महाराजपुरा थाना क्षेत्र के बेहटा निवासी सतवीर से हुआ था। विवाह के बाद दस दिन ससुराल में रहने पर उसे प्रताड़ित किया गया। पति ने कार की डिमांड कर उसे पीटा। दस दिन बाद जब वह मायके वापस आई तो पिता को पूरी बात बताई। उसने बताया कि उसके ससुराल वाले उससे दहेज में कार की मांग कर रहे हैं। जब उसने विरोध किया तो प्रताड़ित किया। परिजन ने उसे समझाया और जल्द ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसी बीच 13 फरवरी को राजिंदर ने जहर गटक लिया। जब उसकी हालत बिखडी तो उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां पर उसने दम तोड़ दिया। नवविवाहिता की मौत का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया। मौत से पहले भी नवविवाहिता अपने पति, सास-ससुर व ननद पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर गई है।

दहेज हत्या का मामला दर्ज

पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि पति सतवीर, सास , ससुर दारासिंह व ननद कोमल मायके से कार लाने के लिए प्रताड़ित करते थे। जिस पर पुलिस ने जांच के बाद दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के घरों पर दबिश दी तो वह अपने घरों से गायब मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here