बूथ विस्तारक योजना में उज्जैन आया नंबर वन पर

प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा शुक्रवार को बूथ विस्तारक योजना की समीक्षा बैठक रखी गई थी।

इसमें भाग लेने के लिए उज्जैन से भी पार्टी पदाधिकारी गए थे। प्रदेश स्तर पर बूथ विस्तारक योजना में उज्जैन के कार्यकर्ताओं द्वारा अच्छा कार्य करते हुए पूरे प्रदेश में अव्वल आए। इसकी तारीफ प्रदेश भाजपा संगठन ने की है। प्रदेश भाजपा की भोपाल में गत दिवस आयोजित समीक्षा बैठक में बूथ विस्तारक योजना की समीक्षा की गई। इसमें राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत के साथ-साथ प्रदेश पदाधिकारी और मोर्चा अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष तथा जिला प्रभारी भी आए थे। बूथ विस्तारक योजना के जिला प्रभारी सत्यनारायण खोईवाल ने बताया कि बैठक में नगर अध्यक्ष विवेक जोशी भी शामिल हुए। बैठक में बताया कि उज्जैन में बूथ विस्तारक अभियान के तहत सभी 485 बूथों पर त्रिदेव बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए बनाने का कार्य पूर्ण हो चुका है।

वहीं 15 हजार पन्ना प्रमुखों में से 12 हजार पन्ना प्रमुख बनाने का काम पूरा हो गया है। इस अभियान को पूर्ण करने में 12 मंडल विस्तारक, 71 बूथ विस्तारक, 71 एप्प संचालक सहित नगर के जनप्रतिनिधियों ने भी काम किया है। इस अवसर पर प्रदेश नेतृत्व ने कहा कि पूरे प्रदेश में उज्जैन नगर का कार्य एक नंबर पर है इतनी तेजी से कार्य पूर्णता की ओर है। प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी मंचासीन अतिथियों ने इस पर तारीफ की। समीक्षा बैठक को प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि बूथ विस्तारक अभियान में हमारे कार्यकर्ताओं ने पूरे समर्पित भाव से काम किया। हमारा यह अभियान इसलिए भी ऐतिहासिक रहा क्योंकि इसमें प्रदेश के हजारों बूथों का फिजिकल वैरीफिकेशन तो किया ही, साथ ही डिजिटल भी डाटा एकत्रित करने का काम किया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here