मंदसौर में महाशिवरात्रि की तैयारियां जोरों पर :- भगवान पशुपतिनाथ मंदिर परिसर को सजाया गया, गर्भगृह में जाने पर होगा प्रतिबंध

मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारियों को लेकर कलेक्टर गौतम सिंह ने निरीक्षण किया। मंदिर को रंग-बिरंगी चुनर के साथ ही झालरों के साथ सजाया जा रहा है। भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर विशेष आयोजन किए जाएंगे। यह आयोजन रविवार से ही शुरू हो जाएंगे।

भगवान को चढ़ेगी मेहंदी-हल्दी, सांस्कृतिक विभाग द्वारा विशेष कार्यक्रम

भगवान पशुपतिनाथ के भक्तों ने रविवार को सुबह मेहंदी और हल्दी का आयोजन किया। भक्तों के द्वारा भगवान आशुतोष को सुबह मेहंदी और हल्दी लगाई जाएगी। इसके साथ ही शिव-पार्वती के विवाह के आयोजन की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। महाशिवरात्रि को भगवान पशुपतिनाथ का दूर्वा श्रंगार किया जाएगा। महाशिवरात्रि के चार पहर में भगवान के चार विशेष अभिषेक किए जाएंगे। शाम को भगवान पशुपतिनाथ को दूल्हे का श्रृंगार किया जाएगा। इसके साथ ही रात भर भजनों और कीर्तनों का दौर भी जारी रहेगा। सांस्कृतिक विभाग ने इस बार मंदिर परिसर में ही नृत्य और सांस्कृतिक संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

गर्भ गृह में जाने पर होगा प्रतिबंध, सुरक्षा को लेकर विशेष तैयारियां

मंदिर प्रबंधक राहुल रुनवाल ने बताया कि महाशिवरात्रि को मंदिर के गर्भ गृह में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। वहीं मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी यहां सुरक्षा के खास प्रबंध प्रशासन द्वारा किए गए हैं। मंदिर परिसर में 41 CCTV कैमरे पूरे मंदिर परिसर पर नजर रहेगी। वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी प्लान बनाया गया है। श्रद्धालु दर्शन के बाद मंदिर में भीड़ एकत्रित नहीं कर सकेंगे। वहीं मंदिर परिसर में दिनभर विशेष आयोजनों का दौर भी जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here