महाशिवरात्रि के अवसर पर सीएम श्री चौहान उज्जैन पहुंचे, बाबा महाकाल के दर्शन पूजन कर दीपोत्सव में होंगे शामिल

आज महाशिवरात्रि पर्व पर मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर मंदिर में दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ी है, देशभर से श्रद्धालु आज उज्जैन पहुंच रहे हैं।

वही महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उज्जैन पहुंचे है , भगवान महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन में सीएम शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव में शामिल होंगे, बता दें, महोत्सव में पुण्य सलिला मां क्षिप्रा के विभिन्न घाटों, देवस्थानों, मंदिरों सहित उज्जैन नगर में घर-घर दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे।

सीएम शिवराज पहुंचे उज्जैन :

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान महाशिवरात्रि पर्व पर उज्जैन पहुंचे गए है, उज्जैन पहुंचने पर सीएम शिवराज सिंह चौहान का भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं व नागरिकों ने आत्मीय स्वागत किया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने ट्वीट कर सभी का आभार व्यक्त किया एवं महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम :

बता दें कि, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महाशिवरात्रि पर्व पर उज्जैन में आयोजित दीपोत्सव के तहत क्षिप्रा नदी के तट रामघाट पर कार्यक्रम में आज शाम शामिल होंगे। दीपोत्सव से पूरे शहर को आलोकित करने के उद्देश्य से नागरिकों के समूह उत्साह के साथ इस आयोजन को अंतिम रूप दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here