शिवपुरी में भोलेनाथ की बारात – डीजे और ढोल-ताशों के साथ निकली बारात, गानों पर जमकर थिरके श्रद्धालु

शिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवपुरी में भोलेनाथ की बारात निकाली गई। जिसमें शहरवासी बाराती बनकर शामिल हुए। भोलेनाथ की बारात का शहर के मार्गों पर जबरदस्त स्वागत किया।

सबसे पहले महाकाल को सदर बाजार में स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर दूल्हे के रूप में सजाया गया। पालकी में बैठाकर उनकी बारात को रवाना किया। बारात में सबसे आगे महिलाएं कलश लेकर चली। ढोल-नगाड़ों, डीजे के साथ शहर की सड़कों पर भोलेनाथ की बारात निकाली। भोलेनाथ की बारात सदर बाजार, गांधी चौक, धर्मशाला रोड, आर्यसमाज मंदिर होते हुए कस्टम गेट पहुंची।

कस्टम गेट से टेकरी बाजार, माधव चौक चाैराहा, विष्णु मंदिर से सिद्धेश्वर मंदिर पर पहुंची। इस दौरान भगवान की बारात का जगह-जगह स्वागत किया। इसके साथ ही शहरवासियों ने जगह-जगह भगवान की आरती उतारी और पूजा-अर्चना भी की। भगवान की बारात में शामिल हुए शहरवासियों में कई युवाओं ने भूत, प्रेत, नंदी आदि का रूप धारण कर जमकर नाच किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here