छतरपुर में चोरी – चोर के चक्कर में नहीं खुल सकी आंगनबाड़ी, महिला का पर्स भी चोरी

छतरपुर में पल्स पोलियो अभियान के दौरान एक महिला कार्यकर्ता का बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। जिसमें रखे सरकारी बैनर, डाक्यूमेंट्स, आंगनबाड़ी की चाबियां, मोबाइल, मास्क, दस्ताने, सेनेटाइजर, सहित अन्य सामग्री मौजूद थी जो चोरी हो गई। जिसके चलते महिला एसपी ऑफिस शिकायत लेकर पहुंची।

छतरपुर के सटई थाना क्षेत्र के अतरार गांव में पदस्थ आशा कार्यकर्ता सुमन तिवारी का पल्स पोलियो अभियान में (बच्चों को पोलियो की दवा पिलाते समय) बैग चोरी हो गया। जिसमें उनके और सरकारी जरूरी दस्तावेज थे। वह भी चोरी हो गए। चोर बैग में रखे पाल्स पोलियो अभियान के बैनर पम्पलेट गांव में ही फेंक गया। महिला की मानें तो आंगनवाड़ी की चाबी भी चोरी हो गई थी। जिसके चलते आंगनवाड़ी भी नहीं खुल पा रही थी। पर अब ताला तोड़कर आंगनबाड़ी खोल ली है।

महिला का कहना है कि चोरी की जानकारी 100 डायल और स्थानीय पुलिस को भी दी थी। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते अब एसपी ऑफिस आवेदन देने पहुंची।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here