उज्जैन में 82 साल के बुजुर्ग ने 46 साल छोटी महिला से की शादी, बने एक-दूसरे के जीने का सहारा

उज्जैन में पीडब्ल्यूडी के 82 साल के रिटायर्ड अधिकारी ने शुक्रवार का 46 साल छोटी विधवा से कोर्ट मैरिज कर ली। वल्लभनगर निवासी एसपी जोशी (82)पीडब्ल्यूडी में सेक्शन हेड थे। वह फरवरी 1999 में सेवानिवृत होने के बाद पत्नी बच्चे नहीं होने से अकेले रहते है। वहीं शास्त्री नगर निवासी विभा जोशी (36) गृहणी है,और पति की मौत के बाद 6 साल के बच्चे के साथ अकेली रहती है। दोनों ने मेल मुलाकात होने के बाद एक दूसरे का सहारा बनने का निर्णय लिया।

शुक्रवार को विभा अपने रिश्तेदार व एसपी जोशी अकेले कोठी स्थित प्रशासनिक कार्यालय पहुंचे। एडीएम संतोष टैगोर के समक्ष कोर्ट मैरिज की। वृद्ध व महिला द्वारा कोर्ट मैरिज का पता चलते ही एडीएम कार्यालय पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इससे विभा और जोशी जमकर बिफर गए। एडीएम टैगोर ने कहा कि संबंधित ने विधिवत आवेदन दिया था और परिजनों के साथ उपस्थित होकर शादी की है। पेश किए गए प्रमाणनुसार पुरुष की उम्र करीब 85 व महिला की 35 से 40 के बीच है।

पेंशन बनेगी सहारा

एसपी जोशी ने कहा कि उनका इस दुनिया में कोई नहीं है। उन्हें 28 हजार रुपए पेंशन मिलती है। विभा भी विधवा होने के कारण बेसहारा है। उसकी स्थिति को देख उन्होंने उससे विवाह का निर्णय लिया लिया न कि खुद के सुख के लिए। वहीं विभा जोशी ने कहा के वह सहारे के लिए शादी कर रही है। लोगों के फोटो-वीडियो बनाते को लेकर कहा कि हमें मनोरंजन का साधन न बनाए। लोगों ने परेशान किया तो वह सुसाइड कर लेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here