इंदौर में सुभाष भगत की माता जी के अंतिम संस्कार में पोहचे सीएम श्री चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की माताजी के अंतिम संस्कार में सीएम शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ब्रजेश्वरी मेन, गणेशधाम पहुंचे।

इनके साथ मंत्री विश्वास सारंग सहित प्रदेश और शहर के अन्य भाजपा नेता भी श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे।

प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की मातजी शुभांगी भगत का शनिवार को इंदौर में निधन हो गया था। 78 वर्षीय शुभांगी भगत पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। उनका अंतिम संस्कार रविवार सुबह 10 बजे इंदौर के राम बाग विश्राम घाट पर किया जाएगा। उनके निधन पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेन्द्र कुमार खटीक, प्रहलाद पटेल, फग्गन सिंह कुलस्ते, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश ध्रुर्वे, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व सांसद सुधीर गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम वर्मा, प्रभात झा, डा. सत्यनारायण जटिया, सांसद राकेश सिंह एवं प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद सहित पार्टी नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here